सुपौल, फरवरी 15 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड 11 में सूर्यनारायण शाह के घर में शनिवार की रात भीषण चोरी हुई। चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गृहस्वामी सूर्यनारायण शाह कहीं बाहर थे। देर रात घर में सिर्फ बुजुर्ग महिला अपनी नातिनी के साथ अकेली थी। घर के बाकी लोग भी कहीं बाहर गए हुए थे। इसी बीच देर रात चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और घर में रखा सारा कीमती सामान, जेवरात, कपडे और नकदी चोरी कर ली। सुबह जगने के बाद आनन-फानन में पीड़ित परिवार वालों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...