सुपौल, जून 9 -- पिपरा, एक संवाददाता। चोरी का विरोध करने पर एक वृद्ध महिला की अज्ञात अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना पिपरा थाना क्षेत्र की ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड चार में सोमवार देर रात की है। मृतका की पहचान चनिया देवी (65 वर्ष) पति स्व चंदेश्वर यादव के रूप में हुई है। मृतका के पति की करीब 20 वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है, जबकि वह नि:संतान थी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मंगलवार सुबह हुई। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : चोरी का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्याघटना की जानकारी बहरहाल, पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सेंधमारी कर अज्ञात चोर चनिया देवी के घर म...