सुपौल, मार्च 25 -- वीरपुर, एक संवाददाता। स्थानीय सार्वजनिक मां दुर्गा मंदिर में चैती नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए, जिसके बाद माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ शुरू होकर भीमनगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लालपुर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक बेल वृक्ष की पूजा-अर्चना की और परंपरा के अनुसार बेल फल लेकर पुनः मंदिर लौटे। इस वर्ष पूजा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिति द्वारा इस बार पंडाल के बजाय पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक एलईडी लाइटों से सजाया गया है, जो रात के समय बेहद मनमोहक दृश्य प्रस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.