सुपौल, अगस्त 14 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले चार दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से परेशान सुपौलवासियों को अब राहत की उम्मीद जगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने अगले पांच दिनों में बारिश की संभावना जतायी है। 15 से 19 अगस्त के बीच जिले में कुल करीब 54 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है।

अगले पांच दिनों का मौसम इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, लगातार बादल छाए रहने के बावजूद उमस से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 अगस्त को छह, 16 को आठ, 17 को 10, 18 को 14 और 19 अगस्त को 16 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने तथा पू...