सुपौल, फरवरी 11 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में चलंत दस्ता सिपाही स्व. मुकेश कुमार यादव की मौत से परिवहन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय, सुपौल में उनके निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मृतक मुकेश कुमार यादव बक्सर के डुमरांव थाना के प्रतापसागर गांव का रहने वाला था। उनकी मृत्यु 9 फरवरी 2026 को अपराह्न 10:40 बजे अरवल जिला के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विंदुबंद बाजार के समीप वाहन जांच के दौरान हुई दुर्घटना में हो गई थी। घटना के तुरंत बाद परिवहन टीम ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. यादव एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.