सुपौल, अप्रैल 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के चकडुमरिया वार्ड 13 में शनिवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने करीब 95 हजार रुपये नकद और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गृहस्वामी लक्ष्मी देवी ने बताया कि रात में पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। इसी दौरान चोर घर में घुस आए और जिस कमरे में उनकी बेटी सो रही थी, उस कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, ताकि किसी को भनक न लगे। इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी और बक्सों को खंगालते हुए नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना का पता रविवार सुबह तब चला जब घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में एक बक्सा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शोर मचाया, तब परिवार को चोरी की जानक...