सुपौल, जून 20 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की रामपुर पंचायत के लालपुर निवासी चंद्रशेखर झा को सनातन बोर्ड परिषद में छातापुर विधानसभा का सह कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री सह कोऑर्डिनेटर देवानंद मिश्र ने श्री झा को नियुक्ति पत्र भेजकर इससे अवगत कराया है। नियुक्ति पत्र में परिषद में दायित्व का निर्वहन करते हुए पद का दुरुपयोग न करने, विचारों का प्रचार-प्रसार करने तथा सनातन धर्म के लोगों को जोड़कर धर्म व संघ को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई गई है। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि सूचनार्थ परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संगठन महामंत्री को भी भेजी गई है। सह कोऑर्डिनेटर पद पर मनोनीत होने पर चंद्रशेखर झा ने यह जिम्मेवारी देने के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री सहित सभी वरीय पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। यह भी पढ...