सुपौल, मार्च 15 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति व वितरण की अब जिला प्रशासन स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही आम लोगों को आ रही परेशानी व कालाबाजारी की शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इसको लेकर डीएम सावन कुमार ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी तथा सभी बीडीओ को सख्त निर्देश जारी किया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जारी 06473-224005 टॉल फ्री नंबर पर सुबह छह से लेकर रात 10 बजे तक आम लोग सूचना या शिकायत दर्ज करा सकेंगे। डीएम ने कहा है कि उनकी इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। इस बाबत जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कहा है कि सुपौल जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.