सुपौल, जून 11 -- सुपौल, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय के व्यापार संघ के समीप स्थित राधा कृष्ण मंदिर ठाकुरबाड़ी में गौ सम्मान अभियान के दूसरे चरण की समीक्षा की जाएगी। यह समीक्षा बिहार राज्य प्रभारी साध्वी निष्ठा गोपाल करेंगी। इस बाबत गौ सम्मान अभियान सुपौल के जिला प्रभारी नलिन जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उन्होंने अभियान के द्वितीय चरण में सम्मिलित सभी अनुमंडल प्रभारी एवं प्रखंड प्रभारी तथा समस्त गौ सेवकों से आयोजन में शरीक होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- अब हर गौशाला की होगी लाइव मॉनिटरिंग, अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनेगा, कई दिशा-निर्देश जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...