सुपौल, फरवरी 13 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। गोविंदपुर वार्ड 6 से 15 दिनों से लापता 12 वर्षीय शंकर कुमार सहरसा से बरामद कर लिया गया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गोविंदपुर पंचायत निवासी अच्छे लाल राम का 12 वर्षीय बेटा शंकर कुमार 29 जनवरी से घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा खोज करने के बाद भी शंकर का कहीं अता-पता नहीं लगने पर उसके पिता ने 2 फरवरी को बेटे के गुमशुदगी का मामला थाना में दर्ज करवाया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना स्तर से भी खोज की गई। बावजूद उसका कहीं पता न लगने से शंकर की फोटो के साथ जगह जगह इश्तिहार चिपकाया गया। यही इश्तिहार शंकर की बरामदगी में सहायक सिद्ध हुआ। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सहरसा से एक होटल वाले का फोन आया कि इश्तिहार की फोटो के अनुकूल शंकर नाम का एक लड़का काम कर रहा है। सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.