सुपौल, सितम्बर 27 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरहकुरवा पंचायत के सिकियाही वार्ड 7 में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर 25 वर्षीय डेजी कुमारी को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जख्मी महिला के ससुर दुखन यादव के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आवेदन के अनुसार, 25 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। डेजी कुमारी आंगन से सटे कमरे में अकेली सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी। गोली महिला की जांघ में लगी। यह भी पढ़ें- Supaul News: अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, गंभीर घटना के बाद बदमाश फरार हो गया। महिला समेत परिवार के किसी सदस्य ने आरोपी को नहीं देखा। ससुर ने किसी पर शक होने से भी इनकार किया है...