सुपौल, मई 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण छढॅ गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- सुपौल : एलपीजी संकट पर प्रशासन सख्त, पीडीएस से मिलेगा कुकिंग कोयलाआवश्यक वस्तुओं की स्थिति जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जिले में आवश्यक वस्तुओं और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है तथा आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। डीएसओ राजीव कुमार ने बताया कि जिले की कुल 51 गैस एजेंसियों में वर्तमान में 13 हजार 526 घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडार उपलब्ध है। इसके अलावा 3763 एलपीजी सिलेंडरों की अतिरिक्त आपूर्ति आज मिलने की संभावना है।गै...