सुपौल, अक्टूबर 1 -- पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा थाना क्षेत्र की दीनापट्टी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सखुआ में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

मामला विद्यालय के सहायक शिक्षक देवनंदन मेहता पर छात्राओं को मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाने और अनुचित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। अभिभावकों के लिखित आवेदन पर पिपरा पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि घटना 29 सितंबर की है। आरोप है कि शिक्षक ने कक्षा के दौरान कुछ छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किया। घटना की जानकारी छात्राओं ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए विद...