सुपौल, फरवरी 26 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की तुलापट्टी पंचायत स्थित लालपट्टी वार्ड एक कबीर आश्रम में दो दिवसीय सत्संग के दूसरे दिन गुरुवार को दूर-दराज से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रोताओं ने संतों के अमृतवाणी को श्रवण किया। जहा संतों ने कबीर साहेब की वाणियों के माध्यम से जीवन के रहस्य मानवता और एकता का संदेश दिया। सत्संग में मुख्य वक्ता भागलपुर जिले के कहलगांव के अभय साहेब कबीर पारख निकेतन और अररिया की साध्वी सविता ने कबीर साहब के विचारों को प्रकट कर जीव को आत्मा का ज्ञान समझाया। संत अभय साहेब ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध कैसे हो, इस पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि साधना अपने आप में कर्म निरपेक्ष होती है। साधना का प्रयोग विधि मानव को अच्छा और बुरा बनाता है। सद्गुरु कबीर कहते हैं संगत से ...