सुपौल, जनवरी 2 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जिलेवासियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दृश्यता कम होने के कारण आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन मौसम साफ होते ही दस बजे के बाद गुनगुनी धूप निकलने के बाद कोहरे और गलन से राहत मिली गई। धूप निकलने से बाजार गुलजार रहा। लोगों की अवाजाही बढ़ने से सड़कों पर रौनक रही। दिन में धूप की वजह से तापमान में वृद्धि हुई, वहीं घरों की छतों पर बड़े-बुजुर्ग धूप सेंकते नजर आए। गृहणियों ने शीतलहर के कारण रुके पड़े घर और कपड़ों की सफाई जैसे काम निपटाए। पार्कों, चौराहों और गलियों में लोगों की चहल-पहल बढ़ी रही। हालांकि शाम को धुंध छाने लगी तो वहीं खुले इलाके में भी धुंध की चाद...