सुपौल, मार्च 5 -- छातापुर, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय की बिगड़ी प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर डीएम सावन कुमार ने गुरुवार को पूर्वाह्न 11:45 बजे अचानक निरीक्षण किया। डीएम के कार्यालय पहुंचते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे तक चले निरीक्षण में कई कार्यालयों की व्यवस्था की पोल खुल गई और अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता, मनरेगा पीओ समेत कई कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले। डीएम बार-बार बीडीओ के बारे में पूछते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। इसी बीच सीओ भी देर से कार्यालय पहुंचे। डीएम के निर्देश पर मुख्य गेट बंद करा दिया गया था, जिसके कारण सीओ को प्रवेश नहीं मिला। बाद में वे पीछे के रास्ते से कार्यालय परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.