सुपौल, जुलाई 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और गांव-गांव तक सुधा के दुग्ध उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ी पहल शुरू की है। जीविका और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी महासंघ (कॉमफेड) की संयुक्त योजना के तहत राज्य के सभी 38 जिलों की पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से ' सुधा बिक्री केंद्र' खोले जाएंगे। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जीविका दीदियों को गांव में ही स्वरोजगार का नया अवसर मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुपौल जिले की सभी 174 पंचायतों में भी चरणबद्ध तरीके से सुधा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य केवल दुग्ध उत्पादों की बिक्री बढ़ाना नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आय में स्थायी वृद्धि करना और उन्हें स्थानीय स्...