सुपौल, मार्च 15 -- कुनौली , निज प्रतिनिधि। क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस की आपर्ति को लेकर बनी अनिश्चतता और बढ़ती महंगाई का असर ग्रामीण इलाकों की रसोइ पर भी दिखने लगा है। रविवार सुबह करीब आठ बजे निर्मली प्रखंड के बेरियाघाट के एक बस्ती में की गई पड़ताल में कई घरों में गैस की बजाय लकड़ी के चूल्हे पर ही भोजन बनता पाया गया। बस्ती में गोद मे बच्चे के लिए रमिया देवी लकड़ी के चूल्हे पर चावल पकाती नजर आई । उन्होंने बताया कि पहले गैस पर खाना बनाती थी , लेकिन अब सिलेंडर भरवाना महंगा पड़ता है। गैस मिलने में भी दिक्कत की बात सुनने को मिल रही है। इसलिए लकड़ी से ही खाना बनाना पड़ रहा है। हम गरीब लोग हैं, हर बार गैस भरवाना आसान नहीं है, उन्होंने कहा। बस्ती की ही चन्द्रा देवी और रधिया देवी ने भी बताया कि पहले गैस क उपयोग करती थीं। लेकिन अब गैस की परेशानी और ...