सुपौल, मार्च 3 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के गांधी मैदान में राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एडीएम सच्चिदानंद, सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू, मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव सहित आरएसएम समिति के सचिव संजीव नयन गुप्ता समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद यादव, विनय भूषण सिंह, हरेकांत झा, अमर कुमार चौधरी, युगल किशोर अग्रवाल, रंजू झा, ललिता जयसवाल, नीलम कुमारी, रामचंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव, जगदीश यादव, प्रमोद मंडल, मनमन सिंह, गगन ठाकुर, रणधीर ठाकुर, पप्पू साह और सुनील सिंह समेत बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...