सुपौल, मई 19 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 24 मई के बीच गरज-चमक, तेज हवा, बिजली गिरने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- ऊधमसिंह नगर में गर्मी बढ़ने के आसारमौसम की स्थिति इधर, मंगलवार को धूप-छांव की स्थिति बनी रही। तीखी धूप नहीं होने के बाद भी उमस ने लोगों को खूब बेहाल किया। जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में तैयार फसलों की कटाई कर सुरक्षित भंडारण करने की सलाह दी गई है।फसलों की सुरक्षा कृषि विशेषज्ञों ने कहा है कि खराब मौसम के कारण मक्का की खड़ी फसल गिर सकती है, जबकि आम और लीची के फलों के टूटने व झड़ने की आशंका बढ़ जाती है।...