सुपौल, मार्च 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज अचानक बदला है, जिसका असर पूरे इलाके में दिख रहा है। शुक्रवार देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि, इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार सुबह 8 बजे तक जिले में 6.12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। त्रिवेणीगंज, प्रतापगंज और छातापुर प्रखंडों में सबसे अधिक वर्षा हुई है। कई प्रखंडों में ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई है, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, मक्का और सब्जियो...