सुपौल, मार्च 31 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज में मंगलवार को भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर नगरवासियों ने एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। यह शोभायात्रा गणपतगंज स्थित जैन मंदिर से सुबह 9 बजे आरंभ हुई। गणपतगंज एनएच 106 होते हुए दुर्गा मंदिर रोड, मारवाड़ी टोला तक गई और पुनः अस्पताल रोड होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, सुसज्जित रथों और बैंड-बाजों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। झांकियों में भगवान महावीर के जीवन, उनके त्याग, तप और अहिंसा के संदेश को अत्यंत सुंदरता से प्रस्तुत किया गया था। जहां शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पर पानी और शर्बत की व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत ...