सुपौल : खाना बनाते समय लगी आग से तीन घर राख, लाखों की संपत्ति स्वाहा
सुपौल, जून 3 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की चिलौनी दक्षिण पंचायत के वार्ड 2 स्थित दीवानगंज गांव में बुधवार दोपहर खाना बनाने के दौरान लगी आग ने तीन परिवारों की वर्षों की जमा-पूंजी पल भर में राख कर दी। अगलगी की इस घटना में तीन घर पूरी तरह जल गए, जबकि नगदी सहित करीब पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और दैनिक जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर में मो. शमशाद के घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में स्थित मो. अब्बास तथा मो. इलियास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में तीनों घर धू-धू कर जलने लगे। आग लगते ही मो. शमशाद की पत्नी ने शोर मचाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.