सुपौल : खरीफ महाभियान में जुटेंगे किसान, मिलेगी जानकारी
सुपौल, जून 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। खरीफ मौसम की तैयारियों को लेकर जिले में सोमवार को खरीफ महाभियान का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे टाउन हॉल, सुपौल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले भर के कृषि पदाधिकारी, तकनीकी कर्मी और प्रगतिशील किसान भाग लेंगे। आत्मा के परियोजना निदेशक ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, उद्यान पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, तकनीकी प्रबंधकों एवं किसान सलाहकारों को कार्यक्रम में भाग लेने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रत्येक प्रखंड से 10 नवाचार एवं प्रगतिशील किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। पिछले तीन वर्षों में इस कार्यक्रम में शामिल हो चुके किसानों को इस बार शामिल नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिलास्तरीय खरीफ कर्मशाला आज, किसानों को दी जाएगी जानकारी महाभियान में धान, मक्का, दलहन, तिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.