सुपौल, जून 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सुपौल-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग पर करिहो चौक के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे से सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

प्रदर्शन का कारण जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि करिहो चौक के पास सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया है, जो लगातार हादसों का कारण बन रहा है। बारिश होने पर गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

हादसे की घटनाएं ग्रामीणों ने बताया कि बीते रविवार...