सुपौल, जून 1 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थानाक्षेत्र के बलवा पंचायत में रविवार को कोसी नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय एक बालक लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि प्रशासन और ग्रामीणों की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी में नहाने गया किशोर लापता, चार घंटे बाद भी नहीं मिला सुरागघटना का विवरण जानकारी के अनुसार बलवा पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी सचिन यादव का पुत्र अमरदीप कुमार अन्य बच्चों के साथ कोसी नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक नदी की तेज धारा में बह गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।खोज अभियान सूचना मिलते ही डायल 11...