सुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामद
सुपौल, सितम्बर 29 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी के जवानों ने कोसी नदी से करीब 400 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया। गांजा 12 पैकेटों में रखा हुआ था, जो एक ट्यूब के सहारे नदी की धारा में बहकर भारत की ओर आ रहा था। जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी नरपतपट्टी क्षेत्र में स्पर संख्या 18.27 के समीप सीमा स्तंभ संख्या 219/31 के पास जवानों ने नदी में कुछ संदिग्ध सामान बहते हुए देखा। इसकी सूचना मिलते ही एसएसबी की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- सुपौल : सीमा चौकी बेनेलीपट्टी के पास 9.2 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तारतस्करी की रोकथाम जवानों ने रस्सी की मदद से संदिग्ध सामान को सुरक्षित नदी किनारे लाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.