सुपौल, जून 9 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सरायगढ़ पंचायत की चिकनी गांव के वार्ड नंबर 8 के पास पूर्वी सुरक्षा गाईड बांध के निकट कोसी नदी में मंगलवार को सुबह करीब पौने बजे एक नाव पलटने से उसपर सवार पांच लोगों की स्थिति गंभीर हो गई। जबकि दर्जनों लोग नदी तैर कर बाहर निकले। वहीं कुछ लोगों को स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम की मदद से सकुशल निकाला गया। बताया जाता है कि नाव में करीब 20 से 25 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार चिकनी गांव के पास सुरक्षा गाइड बांध के निकट कोसी नदी में प्रतिदिन लोग पूर्वी कोसी तटबंध के बाहर के लोग खेतीबाड़ी करने के लिए नदी के अंदर जाते हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी नदी में नाव पलटने से पांच की हालत गंभीर, सभी सुरक्षित निकाले गएघटना का विवरण मंगलवार को भी एक छोटी नाव पर सवार होकर 20 से 25 महिला और बच्चे...