सुपौल, जुलाई 19 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। नेपाल की तराई क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर रहने वाले लोगों को परेशानी बढ़ने लगी है। बताया जाता है कि कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर के बनैनिया, ढोली, बलथरवा, कटैया, भुलिया, सियानी, उग्रीपटी, लौकहा, कवियाही, करहरी, छपकी,औरही सहित अन्य पंचायतों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ से प्रभावित पंचायत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर सरकारी स्तर पर नाव बहाल नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तटबंध के अंदर के लोगों को निजी नाव और भाड़े की नाव से आना जाना पड़ता है। वहीं ढोली और सियानी गांव में लोगों के घर आंगन में बाढ़ का पानी फैलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है...