सुपौल, मार्च 20 -- सुपौल, एक संवाददाता। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में सात निश्चय पार्ट-3 के तहत कोसी दुग्ध संघ सुपौल की ओर से टाउन हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें दुग्ध संघ के कार्य क्षेत्र सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा तीनों जिलों के कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों के माध्यम से दुधारू पशुओं के नस्ल सुधार एवं गांवों में दुग्ध उत्पादक समिति खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को गति दी गई। इस अवसर पर दुग्ध संघ के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार एवं पशु चिकित्सक डॉ अखलाख ने पशुओं की नस्ल सुधार के लिए सेक्स सॉटेट सीमेन का अधिक से अधिक प्रयोग करने एवं अत्याधुनिक डिजीटल एआई गन के प्रयोग पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.