सुपौल, जुलाई 23 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम होने के बावजूद कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारीजलप्रवाह के आंकड़े कोसी बराज नियंत्रण कक्ष के अनुसार गुरुवार को सुबह आठ बजे बराज पर 1,65,265 क्यूसेक जलप्रवाह घटते क्रम में दर्ज किया गया, जो दोपहर 12 बजे 1,65,265 क्यूसेक स्थिर क्रम में दर्ज किया गया ।शाम चार बजे 1,76,865 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया । वहीं बराहक्षेत्र में जलप्रवाह सुबह 8 बजे 1,07,000 क्यूसेक से बढ़कर दोपहर 12 बजे 1,23,500 क्यूसेक हुआ, ...