सुपौल, जुलाई 19 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता बढ़ने के साथ ही रविवार को कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जलप्रवाह में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह सतर्क है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका नहीं है।

जलप्रवाह की जानकारी कोसी बराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबिबार को सुबह 8 बजे कोशी बराज पर नदी का डिस्चार्ज 1,76,305 क्यूसेक घटते क्रम में दर्ज किया गया, जबकि बराहक्षेत्र में जलप्रवाह बढ़ते क्रम में 1,37,375 क्यूसेक दर्ज किया गया । दोपहर 12 बजे बराज पर डिस्चार्ज बढ़कर 1,81,600 क्यूसेक बढ़ते क्रम में तथा बराहक्षेत्र में बढ़ते क्रम में 1,47,125 क्...