सुपौल, जून 20 -- वीरपुर, एक संवाददाता। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। वर्ष 2026 के इस सीजन में पहली बार कोसी बराज पर जलप्रवाह 50 हजार क्यूसेक के आंकड़े को पार कर गया है, जिससे जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी के जलस्तर में आई तेजी, 57 हजार क्यूसेक डिस्चार्जनिगरानी और तैयारी तटवर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा बाढ़ एवं कटाव से निपटने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। कोसी नदी में संभावित बाढ़ और कटाव से बचाव के लिए इस वर्ष प्रस्तावित 50 कटावरोधी एवं सुरक्षात्मक कार्यों में से 48 कार्य पूरे कर लिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शेष दो कार्यों को भी 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरतलब है कि नेपाल हो रही ...