सुपौल, सितम्बर 4 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता बढ़ने के बाद कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान शुक्रवार को उतार-चढ़ाव जारी रहा। हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और नदी का डिस्चार्ज सामान्य स्थिति में है। कोसी बराज नियंत्रण कक्ष के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे बराज पर 2,14,180 क्यूसेक जलप्रवाह घटते क्रम में दर्ज किया गया।

बाढ़ स्थिति की निगरानी दोपहर 12 बजे यह घटकर 1,94,100 क्यूसेक हो गया, जबकि शाम छह बजे 1,97,775 क्यूसेक जलप्रवाह दर्ज किया गया। वहीं बराहक्षेत्र में सुबह आठ बजे 1,38,350 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 1,31,600 क्यूसेक और शाम छह बजे 1,23,500 क्यूसेक जलप्रवाह घटते क्रम म...