सुपौल, जून 30 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दुबियाही पंचायत के बेला गोठ वार्ड 6 में कोसी नदी का लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज कटाव से ग्रामीणों के लिए बड़ी त्रासदी बनता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News 26 नावों की व्यवस्था, सामुदायिक रसोई के लिए स्थान चिह्नितकोसी नदी का असर कोसी नदी की उग्र धारा ने पिछले एक महीने के दौरान गांव में भारी तबाही मचाई है। कटाव की भयावह स्थिति के कारण अब तक लगभग 35 से 40 परिवारों के घर पूरी तरह कोसी नदी में समा चुके हैं। लोगों की वर्षों की मेहनत से बनाए गए आशियाने, खेत, पेड़-पौधे और गृहस्थी का सामान नदी की तेज धारा में देखते ही देखते विलीन हो गया। कटाव की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में लगभग 60 परिवारों के घर नदी के कटाव की जद में हैं। हर दिन नदी कुछ न कुछ जमी...