सुपौल, जून 25 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम होने के साथ ही कोसी नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यह भी पढ़ें- कटिहार: सभी नदियों का जलस्तर चेतावनी व खतरे के निशान से नीचेकोसी नदी की जलस्तर स्थिति नदी के प्रवाह में कमी आने से प्रशासन एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने राहत की सांस ली है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोसी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा सभी सुरक्षात्मक संरचनाएं सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं। कोसी बराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे कोसी बराज पर नदी का डिस्चार्ज 71,705 क्यूसेक दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे और शाम चार बजे भी डिस्चार्ज इसी स्तर पर स्थिर बना रहा। वहीं नेपाल के बराहक्षेत्र में सुबह जलप्रवाह 45,500 क्यूसेक ...