सुपौल, जून 23 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम होने के बाद कोसी नदी के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दिनभर कोसी बराज और बराहक्षेत्र में जलप्रवाह में उतार-चढ़ाव देखा गया, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। यह भी पढ़ें- बागमती, लखनदेई बढ़ा जलस्तर, हजारों की आबादी बेचैनजलप्रवाह का स्थिति बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 6 बजे कोसी बराज पर नदी का डिस्चार्ज घटते क्रम में 1 लाख 15 हजार 670 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि नेपाल के बराहक्षेत्र में यह 66 हजार 850 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 12 बजे कोसी बराज पर जलप्रवाह 1 लाख 57 हजार 410 क्यूसेक पर स्थिर रहा। इसके बाद दोपहर 2 बजे जलप्रवाह बढ़ते क्रम में 1 लाख 08 हजार 410 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो शाम 4 ...