सुपौल, जून 26 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम होने के बाद कोसी नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने राहत की सांस ली है। विभाग के अनुसार कोसी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा सभी सुरक्षात्मक संरचनाएं सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं। कोसी बराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे कोसी बराज पर नदी का डिस्चार्ज 66,485 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि नेपाल के बराहक्षेत्र में जलप्रवाह 39,000 क्यूसेक रहा। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी का जलस्तर घटने से राहत, दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षितजलप्रवाह की स्थिति दोपहर 12 बजे कोसी बराज पर डिस्चार्ज घटकर 62,235 क्यूसेक हो गया, वहीं बराहक्षेत्र में जलप्रवाह बढ़कर 45,500 क्...