सुपौल, सितम्बर 28 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण शनिवार सुबह कोसी नदी में इस साल का सर्वाधिक जलप्रवाह दर्ज किया गया। शनिवार सुबह पांच बजे कोसी बराज पर 3,16,795 क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया था। बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए बराज के 56 में से 43 फाटक खोल दिए गए थे। हालांकि, नेपाल में बारिश थमने के बाद कोसी के जलप्रवाह में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे कोसी क्षेत्र में फिलहाल राहत की स्थिति बनी हुई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी के जलप्रवाह में गिरावट, तटबंध व स्पर सुरक्षितजल प्रवाह में कमी कोसी बराज कंट्रोल रूम से सोमवार सुबह आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार, बराज पर 1,81,805 क्यूसेक पानी बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया। शाम चार बजे तक भी यही डिस्चार्ज बना रहा। हालांकि, इस ...