सुपौल, मार्च 25 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत अंतर्गत वार्ड छह स्थित थरबिट्टा स्टेशन के समीप बुधवार को प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान बीडीओ सह प्रभारी सीओ पिंकी कुमारी के नेतृत्व में उक्त जमीन पर बने घर को तोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार दिनेश यादव उर्फ मोहन यादव पिता स्व राम बहादुर यादव द्वारा वर्ष 1965 में खेसरा संख्या 605, रकबा 9 धुर जमीन केवाला के माध्यम से प्राप्त की गई थी। इस जमीन को लेकर स्व राम बहादुर यादव ने न्यायालय में टाइटल केस दायर किया था। बीडीओ सह प्रभारी सीओ पिंकी कुमारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद अंचल अमीन देव सागर साह द्वारा जमीन की पैमाइश कराई गई। पैमाइश के दौरान पाया गया कि उक्त भूमि पर गंगा दास पिता अधिक लाल दास द्वारा कब्जा किय...