सुपौल, मार्च 14 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस की भारी किल्लत के कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को इस समस्या का खुलासा उस समय हुआ, जब दोपहर बाद प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंटों की जांच के लिए एमओ नेहा कुमारी पहुंचीं। जांच के दौरान कई होटलों की रसोई में चूल्हे बंद मिले, जबकि कुछ स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। कई रसोईघरों में मक्खियां भिनभिनाती नजर आईं, जिससे स्पष्ट हुआ कि गैस की कमी के कारण कई होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। जांच के दौरान होटल संचालकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने खुलकर रखीं। रेस्टोरेंट संचालक प्रियंका कुमारी तथा होटल संचालक मिथुन कुमार, मंटू साह, संतोष कुमार, सोनू कुमार और अविना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.