सुपौल, अप्रैल 21 -- भीमपुर, एक संवाददाता। राजेश्वरी थाना क्षेत्र के बोचहा चौक स्थित एक किराना दुकान में सोमवार की देर रात शातिर चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे पर बोरा डाल दिया, फिर पीछे से सुरंग बनाकर अंदर घुसे और नकदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार कुंदन मंडल ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब एक से दो बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से को तोड़कर सुरंग बना ली और उसी रास्ते अंदर प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : कैमरे पर बोरा डालकर दुकान खंगाली, नकदी समेत संपत्ति चोरी अंदर घुसते ही चोरों ने सबसे पहले कैमरे को ढंक दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखे करीब...