सुपौल, जून 13 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री राजभूषण निषाद शनिवार को सुपौल पहुंचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर तथा मौके पर उपस्थित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यह भी पढ़ें- बारह वर्ष में जिले की जीडीपी दर बढ़कर तीन गुना हुईराजभूषण निषाद की प्रेस वार्ता मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, मंत्र के साथ किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित क...