सुपौल, फरवरी 26 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि । श्री कबीर आश्रम मेहता टोला कुनौली के परिसर में 27वां वार्षिक सदगुरु कबीर संत सम्मेलन का आयोजन 27 फरवरी को होगा। स्वामी प्रकाशानन्दजी महाराज के सौजन्य से संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूर-दराज से संत आएंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के दूरदर्शी संत स्वामी जित्वानन्द जी महाराज भी आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...