सुपौल, अप्रैल 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी और बड़ी छापेमारी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने नई गाइडलाइन जारी की है। ताजा निर्देश के अनुसार अब किसी भी बड़ी कार्रवाई के लिए जाने वाली पुलिस टीम पूरी तरह वर्दी में ही जाएगी। इसके साथ ही ऐसी टीमों का नेतृत्व डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे, ताकि ऑपरेशन के दौरान बेहतर समन्वय और नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस मुख्यालय ने यह कदम हाल के दिनों में छापेमारी के दौरान पुलिस टीमों पर हुए हमलों को देखते हुए उठाया है। कई मामलों में देखा गया है कि बिना स्पष्ट पहचान या समुचित नेतृत्व के कारण पुलिसकर्मियों को विरोध और हिंसा का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पुलिस टीमों पर हमले बढ़े, अपराधियों के हौसले बुलंद ऐसे में अब स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि हर टीम मानक संचालन ...