सुपौल, जून 3 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिराहा गांव में बुधवार को 'मिट्टी बचाओ अभियान' के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, सुपौल और आत्मा सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : किसानों को मिला जैविक खेती का संदेशमिट्टी की सेहत सुधारने पर वैज्ञानिकों का जोर कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र, सुपौल के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. नित्यानंद ने की। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. मिथलेश कुमार राय, कृषि समन्वयक विनोद कुमार सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि और सैकड़ों किसान मौजूद रहे। यह भ...