सुपौल, मई 22 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार के पास अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान चला रहे दुकानदारों को खाली कराने को लेकर सीओ को सीएचसी प्रभारी ने आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : किशनपुर सीएचसी के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण, मरीजों को परेशानीअतिक्रमण की समस्या आवेदन में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा है कि अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है और अपनी दुकान संचालित कर रहे हैं। इस कारण अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान बीते पांच मई को जिला पदाधिकारी के औचक निरीक्षण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र किशनपुर के मुख्य द्वार के पास अतिक्रमण को खाली कराने का निर्देश दिया गया था। यह भी पढ़ें- पर...