सुपौल, फरवरी 17 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। जहां परीक्षा के प्रथम दिन 1169 छात्र में 27 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। मंगलवार को आयोजित मैट्रिक के परीक्षा प्रथम दिन परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का जांचोपरांत परीक्षा भवन के अंदर प्रवेश दिया गया। जहां पुलिस पदाधिकारी महादेव राम के द्वारा पुलिस बल के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ परीक्षा भवन पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। परीक्षा को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था। जबकि परीक्षा केंद्र पर कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा का व्यवस्था के साथ वीडियो ग्राफी की भी व्यवस्था की गई थी। इस बाबत केंद्राधीक्षक डॉ राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में ...