सुपौल, अगस्त 23 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल किशनपुर मैदान में रविवार को संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में जिला स्तरीय एक दिवसीय विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें सुपौल, सहरसा, मधेपुरा समेत आसपास के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सत्संग के दौरान सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया।

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता वक्ताओं ने वेदों और शास्त्रों के प्रमाण के आधार पर आध्यात्मिक ज्ञान की जानकारी देते हुए दहेज प्रथा, नशाखोरी, भ्रष्टाचार समेत अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति से मानव जीवन का कल्याण संभव है। साथ ही समाज में शांति, भाईचारा और सद्भाव कायम करने के लिए कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई।

दहेज-मुक्त विवाह का आय...