सुपौल, मई 26 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चौहट्टा चौक के समीप मंगलवार को किशनपुर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से 324 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब लेकर सरायगढ़ होते हुए सुपौल की तरफ जाया जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस ने चिह्नित कार का पीछा किया। जैसे ही कार चौहट्टा चौक के समीप पहुंची, चालक कार खड़ी कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : कार से नेपाली शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार वहीं कार में बगल की सीट पर बैठे कारोबारी को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार कारोबारी ने अपना नाम सुखराम साहू, पिपराही वार्ड 16 बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आ...